Breaking News
  • मुख्य सचिव ने प्रदेश के अस्पतालों को डिजिटाइज करते हुए ई-हॉस्पिटल की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने के दिए निर्देश
  • मेरे सपनों का उत्तराखंड: निबंध लेखन में विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, अब तक 35 हजार ने पोर्टल पर अपलोड किए
  • जिला चिकित्सालय चंपावत में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
  • रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों के लिए धामी सरकार का यह निर्णय महिला सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल
  • रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा नवनिर्मित जोशियाड़ा हेलीपैड पर

उत्तरकाशी/देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का नवनिर्मित जोशियाड़ा हेलीपैड पर भव्य स्वागत हुआ। राज्य सरकार द्वारा गुरूवार 7 नवंबर से देहरादून से उत्तरकाशी के लिए प्रारंभ की जा रही हेली सेवा इसी हेलीपैड से संचालित होगी।

उत्तरकाशी भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर नवनिर्मित जोशियाड़ा हेलीपैड पर उतरते ही जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित ग्रामीण महिलाओं सहित आम नागरिकों के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट  पुष्पगुच्छ व फूल मालाएं भेंट कर तथा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।  मुख्यमंत्री ने आज उत्तरकाशी में आयोजित एक बैठक में देहरादून से उत्तरकाशी के लिए गुरुवार से हेली सेवा प्रारंभ किए जाने की जानकारी देते हुए जनपद वासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हेली सेवा के प्रारंभ होने से जनपदवासियों को काफी सुविधा होगी तथा पर्यटन एवं तीर्थाटन को काफी प्रोत्साहन मिलेगा।