Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

ग्रीन गेम्स की थीम पर होंगे खेल- सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ नेशनल गेम्स का आगाज हुआ. नेशनल गेम्स के शुभारंभ के लिए पीएम मोदी उत्तराखंड पहुंचे.कार्यक्रम से पहले उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ी टोपी पहनाकर पीएम मोदी का स्वागत किया. जिसके बाद सीएम धामी ने लोगों को संबोधित किया. अपने संबोधन में सीएम धामी ने सबसे पहले पीएम मोदी धन्यवाद ज्ञापित किया.  परेड के दौरान सीएम और पीएम ने तालियां बजाकर सभी का अभिनंदन किया। हिमाचल के एथलीट्स अपनी पारंपरिक टोपी में नजर आए।

इसके बाद सीएम धामी ने अपने संबोधन में नेशनल गेम्स को लेकर की गई तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही सीएम धामी ने केंद्र सरकार धन्यवाद दिया. सीएम धामी ने कहा नेशनल गेम्स में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा. इसलिए ये गेम्स ग्रीन गेम्स के तौर पर खेलें जाएंगे.

सीएम धामी ने कहा कि 10 हजार से अधिक खिलाड़ी 35 खेलों में प्रतिभाग करेंगे। आयोजन में सौर ऊर्जा का प्रयोग होगा और प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम होगा। ग्रीन गेम्स की थीम रहेगी। पीएम ने कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति हो, राम मंदिर हो, यूसीसी हो, जैसे कई संकल्प को पूरे करने का कार्य किया है। हम राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ प्रत्येक क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने पर काम कर रहे हैं। पीएम के नेतृत्व में यूसीसी लागू करने का जो संकल्प लिया था, उसे पूर्ण करने में सफल रहे हैं। राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने आए खिलाड़ियों को उच्च सुविधाएं देने के साथ पर्यावरण का संदेश देने में सफल रहेंगे।