Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

महाकुंभ हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख, उत्तराखंड सरकार ने जारी किया टोल फ्री नंबर

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के लिए पहुंची भीड़ में भगदड़ मच गई. घटना में कई श्रद्धालुओं की मौत की आशंका जताई जा रही है. हादसे में कई लोग घायल हैं. घटना संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात 1.30 बजे के आसपास की है. प्रयागराज महाकुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि अफवाह के कारण भगदड़ मची. 50 से ज्यादा घायल हैं. इधर उत्तराखंड के सीएम धामी ने प्रयागराज महाकुंभ की घटना पर दुख जताया है.

प्रयागराज में हुए हादसे के बाद उत्तराखंड सरकार ने जारी किया टोल फ्री नंबर
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ के बाद, उत्तराखंड सरकार भी चौकन्नी हो गई है. भगदड़ में कई लोग घायल हैं तो कई लोगों की जान जाने की आशंका है. ऐसे में अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घायल होने वाले लोग कहां-कहां से हैं. इसी बीच उत्तराखंड सरकार ने इस हादसे को देखते हुए एक टोल फ्री नंबर जारी किया है. ताकि प्रयागराज में गए उत्तराखंड के लोगों को किसी तरह की कोई भी सहायता की आवश्यकता हो तो वह इस नंबर पर कॉल करके सरकार से संपर्क कर सकते हैं.