Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

घनसाली विधायक ने नवनिर्मित भारी वाहन मोटर पुल का पूजा-अर्चना कर किया लोकार्पण

टिहरी/देहरादून, न्यूज़ आई। भिलंगना और जाखणीधार ब्लॉक की करीब डेढ़ लाख की आबादी के लिए नई टिहरी-गडोलिया-घनसाली मार्ग पर असेना में नव निर्मित पुल जनता के आवागमन के लिए शुरू हो गया है। वर्ल्ड बैंक ने छह करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से भारी वाहनों के लिए 52 मीटर स्पॉन के डेढ़ लेन पुल का निर्माण किया है।
बृहस्पतिवार को घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने नवनिर्मित भारी वाहन मोटर पुल का पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से लेकर चारधाम यात्रियों को आवागमन की सुविधा देने के लिए सरकार ने उत्तराखंड डिजास्टर रिलीफ फंड से बजट देकर भारी वाहनों के लिए पुल का निर्माण करवाया है। कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता सौरभ चौहान, सुधीर कुमार ने बताया कि अक्तूबर 2020 में पुल का निर्माण शुरू करवाया गया था। उन्होंने पुल से जुड़ी तकनीकी जानकारी भी दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य डा. कार्तिका नंद डोभाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा नेगी, लक्ष्मण सिंह नेगी, आंनद बिष्ट, कमलेश कंसवाल, दिनेश गुसाईं, रूकम लाल राही, राकेश भट्ट, कुशाल रावत, चंद्रमोहन बिष्ट, राजेंद्र डोभाल, जेई अरुण कठैत, शैलेंद्र पंवार आदि मौजूद थे।