Breaking News
  • सीएम धामी ने युवाओं से नशामुक्त, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान
  • उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा- सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लिये दी वित्तीय स्वीकृति

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद उधमसिंह नगर के सितारगंज विकासखण्ड हेतु 01 करोड़ रूपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 60.00 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के नगर पंचायत पुरोला क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं. 1, 2 एवं 3 के आन्तरिक मार्गों के निर्माण कार्यों हेतु 39.20 लाख रूपये, जनपद अल्मोड़ा के सोमेश्वर में पौराणिक मंदिर जयन्ती कोट में विद्युतीकरण का कार्य किये जाने हेतु 11.76 लाख रूपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।