Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

सीएम ने ट्रैवलर एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर की किया रवाना

देहरादून, न्यूज़ आई । मुख्यमंत्री आवास में स्थित कैंप कार्यालय में आज सुबह सीएसआर के तहत डिक्सन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड द्वारा उत्तराखंड सरकार को आधुनिक टेक्नोलॉजी से युक्त दो ट्रैवलर एंबुलेंस प्रदान की गईं।
एंबुलेंस की सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और डिक्सन टेक्नोलॉजीज के सीईओ राजीव लोनियाल भी मौजूद थे।