Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला
  • ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास – मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान बना सुशासन का प्रभावी माध्यम

लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से सख्त: मुख्यमंत्री

देहरादून, न्यूज़ आई : पुरोला में नाबालिग छात्रा को भगा ले जाने और जिले में सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंभीर है। चिन्यालीसौड़ में पत्रकारों के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से सख्त है। देवभूमि में इस तरीके की हरकतों को नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई भी हो रही हैं। कानून अपना काम कर रहा है। लेकिन, जो सौहार्द व कानून व्यवस्था बिगाड़ने और माहौल खराब करने का प्रयास करेगा, उनसे भी सख्ती से निपटा जाएगा।