Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

धामी सरकार में दायित्व बांटे जाने की चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर एक सूची वायरल, भाजपा ने बताया भ्रामक और तथ्यहीन

देहरादून, न्यूज़ आई : प्रदेश की धामी सरकार में दायित्व बांटे जाने की चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर एक सूची वायरल हो गई। सूची संज्ञान में आने के बाद प्रदेश भाजपा ने इसे भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया। दायित्वधारियों की वायरल सूची में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। सूची में कई नाम पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थकों के बताए जा रहे हैं। मंगलवार को भाजपा के सियासी हलकों में यह चर्चा गर्म रही कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगले हफ्ते तक दायित्वों की घोषणा कर देंगे। इस चर्चा ने तब जोर पकड़ा जब सोशल मीडिया पर पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा के बयान से जुड़ी यह खबर वायरल हुई। रेखा वर्मा के हवाले से जारी खबर में अगले सप्ताह तक दायित्वों की घोषणा होने की संभावना जताई गई है।इस बीच सोशल मीडिया पर दायित्वधारियों की एक सूची भी वायरल हो गई।