Breaking News
  • सीएम धामी ने युवाओं से नशामुक्त, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान
  • उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा- सीएम धामी

ऋतु खंडूड़ी से मुलाकात करते पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून, न्यूज़ आई। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से विधान सभा देहरादून स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान लोकसभा सांसद ने उत्तराखंड राज्य की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर ऋतु खंडूडी भूषण को पुष्प गुच्छ भेंट कर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार से आहुत होने वाले विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा की। वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी विधानसभा अध्यक्ष से भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधिवत कार्यभार संभालने के बाद विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में बैठकर जरूरी कार्यों को निपटाया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा के सचिव एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर सत्र से संबंधित जरूरी विषय पर वार्ता की वहीं कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से सत्र को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए सहयोग की अपेक्षा की। इस दौरान सुबह से ही विभिन्न नेताओं, कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों के द्वारा विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर शुभकामनाएं दी गईं।