Breaking News
  • राजधानी के प्रेमनगर क्षेत्र में विवाहित महिलाओं पर परिवार की बर्बरता पर महिला आयोग अध्यक्ष सख्त, एसएसपी को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • प्रदेश में पोलिंग पार्टियों के लौटने के बाद जारी हुआ नया मतदान प्रतिशत
  • वनाग्नि की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को तत्काल समुचित कदम उठाने के दिये निर्देश
  • केदारनाथ धाम में घोड़े-खच्चरों के रात्रि विश्राम पर लगाया प्रतिबंध, नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई
  • एम्स के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू, टॉपर छात्र-छात्रों को देंगी मेडल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रूड़की में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

देहरादून,न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रूड़की में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने रूड़की क्षेत्र के लिए तीन घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि रूड़की के पठानपुरा से आदर्श नगर पैट्रोल पम्प तक आर.सी.सी. नाला का निर्माण कार्य किया जाएगा। रुड़की के मेन हाईवे से कान्हापुर तक बी.एम. एस.डी.बी.सी. द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। रुड़की के सोलानीपुरम की आन्तरिक सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़क व नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि बाबा केदार एवं भगवान बद्रीविशाल के आशीर्वाद और सभी कार्यकर्ताओं की सेवा, समर्पण और पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा के बल पर रुड़की में पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन संपन्न हुआ है। मुख्यमंत्री ने स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मरण करते हुए कहा कि जनसंघ के रूप में उन्होंने ऐसे राष्ट्रवादी संगठन की नींव रखी जो आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में सम्पूर्ण विश्व का सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने स्व. दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण कर कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपनी आदर्श छवि एवं विशिष्ट बौद्धिकता से सम्पूर्ण विश्व में भारत के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का स्मरण भी करते हुए कि अटल जी के प्रधानमंत्रित्व काल में ही उत्तराखण्ड अलग राज्य बना।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज नव भारत के निर्माण के यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है उसमें सभी कार्यकर्ताओं ने अपने श्रम की आहुति देनी है तथा एक भारत’ और श्रेष्ठ भारत के महा संकल्प को साकार करना है। देश आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रवेश कर चुका है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल एवं ऊर्जावान नेतृत्व में देश में अमृत युग प्रारंभ हो चुका है। एक ओर जहां भारत राष्ट्रीय स्तर पर विकास की नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं वैश्विक स्तर पर एक सशक्त, सामर्थ्यवान और आत्मनिर्भर देश के रूप में नई पहचान प्राप्त कर रहा है।  प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में एक नए भारत की नींव रखी जा रही है। नया भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। हर वर्ग का विकास सुनिश्चित हो रहा है। भारत पुनः विश्व गुरु बनने का प्रयत्न कर रहा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत कार्य किये जा रहे हैं। केदारनाथ एवं हेमकुंट में रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है। देहरादून से दिल्ली तक एलिवेटेड रोड पर तेजी से कार्य चल रहा है। हमारी सेना सशक्त और शक्तिशाली बन रही है। स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी विस्तार हो रहा है। अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। प्राचीन शिक्षा पद्धति और आधुनिक शिक्षा पद्धति के समिश्रण से बनी नई शिक्षा नीति का अनुसरण किया जा रहा है।