Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

सीएम धामी ने हल्द्वानी नगर निगम कार्यालय में निरीक्षण के दौरान खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक करने के दिए निर्देश

हल्द्वानी/देहरादून, न्यूज़ आई : हल्द्वानी नगर निगम कार्यालय में निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर आयुक्त विशाल मिश्रा को निर्देश दिये कि नगर में खराब स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक कराई जाए। साथ ही प्रतिदिन स्ट्रीट लाइटों की मॉनिटरिंग भी की जाए।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि नगर निगम की आंतरिक मार्गों को हर हाल में 15 दिसम्बर तक गड्ढा मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा नगर निगम के अधूरे निर्माण कार्यों को भी जल्द से जल्द शुरू कर एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री धामी को बताया कि नगर निगम टैक्स की पारदर्शिता और आय को बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बडौदा से एमओयू किया गया है। उन्होने बताया हाउस टैक्स एवं कामर्शियल टैक्स को ऑनलाइन किया जा रहा है। उन्होंने बताया नगर के प्रत्येक भवन की फोटो खींचकर पोर्टल पर अपलोड की जा रही है जिससे आने वाले एक माह में सभी लोग अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा पोर्टल पर चैक कर आनलाइन भुगतान कर सकते है।