Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

शासन ने वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष सयाना को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का नियमित प्राचार्य नियुक्त किया

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए एक अहम और उत्साहजनक खबर सामने आई है. लंबे समय से प्राचार्य के स्थायी पद की प्रतीक्षा कर रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर को आखिरकार उनका नियमित प्राचार्य मिल गया है. उत्तराखंड शासन ने वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष सयाना को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का नियमित प्राचार्य नियुक्त कर दिया है. इस संबंध में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आधिकारिक आदेश जारी किया है.

शासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि डॉ. सयाना को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण कर शासन को इसकी अनुपालन आख्या उपलब्ध करानी होगी. यह नियुक्ति न केवल कॉलेज के प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन, और समग्र विकास के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. डॉ. आशुतोष सयाना उत्तराखंड की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली का एक जाना-पहचाना नाम हैं. वे इससे पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में भी विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक और शैक्षणिक पदों पर कार्य कर चुके हैं. अपने कार्यकाल में उन्होंने चिकित्सा छात्रों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने के साथ-साथ संस्थान में अनुशासन और संगठनात्मक विकास की दिशा में भी कई सराहनीय पहल की हैं. उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समर्पण को देखते हुए श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उनके योगदान को लेकर शिक्षकों, छात्रों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों में काफी उत्साह है.