Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों को लेकर की समीक्षा बैठक

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और अधिकारियों से राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। सीएम ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी तंत्रों को हर समय तैयार रखा जाए। संवेदनशील इलाकों में जन-जीवन की सुरक्षा के पूरे इंतजाम हों। सीएम ने कहा कि जिलों को राहत व बचाव के लिए पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने सड़कों और अन्य जरूरी सुविधाओं की बहाली पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी क्षेत्र में मलबा हटाकर उसे सुरक्षित स्थानों पर डंप करने के निर्देश दिए। ताकि दोबारा बारिश होने पर नदी में अवरोध न बने। कहा कि बारिश कम होने पर चारधाम यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही त्योहारी सीजन भी आ रहा है।

ऐसे में सड़कों की मरम्मत और अन्य व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त कर ली जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को टेंडर जैसी औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सीएम ने अवरुद्ध सड़कों को खोलने, बिजली-पानी बहाल करने और घायल पशुओं के इलाज के लिए भी जरूरी निर्देश दिए। पशुपालन विभाग को सभी गांवों में डॉक्टरों की टीम भेजने को कहा गया है।