Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री

देहरादून, न्यूज़ आई: टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान का जायजा लेने के बाद जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचकर घायल श्रमिकों का हाल जाना। उन्होंने अस्पताल में भर्ती श्रमिकों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायल श्रमिकों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए और इलाज में किसी भी स्तर पर कमी न रहे। उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी करने तथा आवश्यकता के अनुसार सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जान सरकार के लिए बेहद कीमती है। रेस्क्यू अभियान में उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।