Breaking News
  • तमकनाला आपदा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीधी नजर
  • CM धामी लगातार कर रहे मॉनिटरिंग, अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री ने संगठनों की समस्याओं एवं मांगों के परीक्षण कर उचित समाधान के दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप और निरंतर प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी

हादसे पर सीएम धामी ने जताया गहरा दुख, चंपावत में रोड शो सहित सभी कार्यक्रम किए निरस्त

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उड़ीसा में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह हादसा सभी के लिए बेहद कष्टकारी है। इस हादसे के चलते सीएम धामी ने चंपावत में अपने विधानसभा चुनाव की जीत के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम और रोड शो निरस्त कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे में हताहत यात्रियों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। बता दें, ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया।