Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

थराली बैली ब्रिज टूटने का मामला, ठेकेदार से होगी नुकसान की भरपाई, सीएम धामी ने की घोषणा

देहरादून, न्यूज़ आई : बीते दिनों चमोली जिले के थराली में टूटे निर्माणाधीन बैली ब्रिज को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी बात कही. सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने तय किया है कि इस पुल के गिरने से सरकार को जो धन का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई उस ठेकेदार से की जाएगी जो इसके निर्माण का प्रभारी था.

दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार 6 जून को चमोली जिले के दौरे पर थे. चमोली के थराली में सीएम धामी ने शौर्य महोत्सव का शुभारंभ किया है. इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने ये बात कही. सीएम धामी ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में एक निर्माणाधीन पुल गिर गया. मैंने इसका संज्ञान लिया और तुरंत तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया. अगर कोई अधिकारी/कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के प्रति लापरवाह है, जनहित के कार्यों के प्रति लापरवाह है या भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. हमने यहां तक ​​​​तय किया है कि इस पुल के गिरने से सरकार को जो धन का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई उस ठेकेदार से की जाएगी जो इसके निर्माण का प्रभारी था.

इसके साथ ही सीएम धामी ने शौर्य स्थल पर अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी को श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री धामी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना पर गर्व जताया. सीएम धामी ने कहा कि भारतीय स्वदेशी मिसाइलों ने ऑपरेशन सिंदूर में अपना दम दिखाया.