Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

ज्य सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में कार्य किये जा रहे: मुख्यमंत्री

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर द्वारा चारधाम यात्रा मार्गों पर उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा का सराहनीय कार्य किया जाता रहा है। उनके द्वारा आगामी 06 माह तक सेवाएं दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य में चारधाम यात्रा में लाखों श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखण्ड आयेंगे। सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरे इंतेजाम किये गये हैं। हमें चुनौतियों को अवसर में बदलना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में कार्य किये जा रहे हैं। समाज के योगदान से कार्यों में और अधिक आसानी होती है। मुख्यमंत्री ने सिक्स सिग्मा टीम द्वारा हाई एल्टीट्यूड क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की सराहना की।
सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर के डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड में फ्री मेडिकल सर्विस देती है। इस बार सिक्स सिग्मा के साथ एम्स, दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टर भी श्रद्धालुओं को सेवा देंगे। उन्होंने कहा कि इस बार यात्रा में मेडिकल सेवाएं देने के लिए सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर की ओर से 130 से अधिक मेडिकल स्टाफ को लगाया जायेगा। इस अवसर पर सिक्स सिग्मा टीम के डॉक्टर भी उपस्थित थे।