Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गाँव पंचूर पहुँचे। यहाँ उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में प्रतिभाग किया
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश
  • पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का संकल्प लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा

अंकिता के माता-पिता से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हर संभव मदद का दिया भरोसा, कहा-हत्यारों को दिलाई जाएगी कड़ी सजा

देहरादून, न्यूज़ आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिवंगत अंकिता भंडारी के पौड़ी स्थित गांव डोब श्रीकोट उनके माता-पिता से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत अंकिता भंडारी के माता-पिता को सांत्वना देते हुए सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। सीएम ने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस दौरान उनके साथ में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

हत्यारों को दिलाई जाएगी कड़ी सजा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी के श्रीकोट में अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई कराते हुए अंकिता के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

अंकिता को न्‍याय दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पौड़ी जनपद अंतर्गत श्रीनगर के डोभ श्रीकोट गांव पहुंचे और अंकिता के स्‍वजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मामले की जांच को डीआइजी पी रेणुका देवी के नेतृत्व में एक एसआइटी टीम गठित की गई है, जिसने अपनी जांच प्रारंभ कर दी है।

तीनों आरोपित पुलिस के गिरफ्त में
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हत्याकांड के तीनों आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और जांच में जिन भी लोगों की भूमिका संदेह के दायरे में है। उन पर भी कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता
इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की धनराशि भी प्रदान की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत, जिलाधिकारी डा विजय कुमार जोगदंडे, एसएसपी यशवंत सिंह चौहान, एसडीएम आकाश जोशी आदि भी उपस्थित रहे।