Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

सीएम धामी ने सुना पीएम का संबोधन, कहा-पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है

देहरादून, न्यूज़ आई: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से देश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। यह कहना है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का। उन्होंने यह बात पीएम के राष्ट्र के नाम दिए संदेश को सुनने के बाद कही। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन हर भारतीय के मन में गर्व और आत्मविश्वास का संचार करता है। प्रधानमंत्री ने जिस तरह से पाकिस्तान की ओर से दी जाने वाली परमाणु धमकियों को दृढ़ता से खारिज किया और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के संकल्प को दोहराया है, वह नए भारत की वैश्विक स्थिति को दर्शाता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए हैं। ””ऑपरेशन सिंदूर”” जैसे अभियानों से यह साबित होता है कि भारत अब किसी भी प्रकार की आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, उत्तराखंड की वीर भूमि के लोग राष्ट्र की रक्षा और समृद्धि के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। प्रधानमंत्री का यह संबोधन न केवल हमारी सुरक्षा नीति को स्पष्ट करता है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को एकजुट होकर देश की रक्षा में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।