Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

सीएम धामी की जिलाधिकारियों के साथ बैठक, चारधाम यात्रा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा मार्गों, तीर्थ-पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने समेत अवैध आधार कार्ड, वोटर आईडी और कनेक्शन मामलों में दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चारधाम यात्रा मार्गों के मरम्मत कार्यों और श्रद्धालुओं के लिए दी जाने वाली सभी सुविधाओं के संबंध में मिली रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए सीएम धामी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कैंची धाम वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर पार्किंग व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। वनाग्नि संभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, आगजनी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने, संवेदनशील क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग कराए जाने के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया।