Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

रक्षाबंधन पर आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रि बहनों को सीएम पुष्कर धामी का तोहफा

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रत्येक आंगनबाङी और आशा कार्यकत्रि को एक-एक हजार रूपये की अतिरिक्त सम्मान राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्रि बहनों को ये एक छोटा सा उपहार है। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्रि बहनों का राज्य के विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विशेष रूप से कोविड से लड़ाई में उनकी बहुत बड़ी भूमिका रही है। राज्य सरकार इनके कार्यों का सम्मान करती है।