Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विशाखा श्री सारदा पीठम ऋषिकेश के स्वामी श्री स्वात्मनन्देन्द्र सरस्वती ने की भेंट

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सचिवालय में विशाखा श्री सारदा पीठम ऋषिकेश के स्वामी श्री स्वात्मनन्देन्द्र सरस्वती ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 02 व 03 जुलाई, 2023 को श्री शारदा पीठम ऋषिकेश में आयोजित शुभ गुरु पूजा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का भी आमंत्रण दिया।

उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि श्री सारदा पीठ की ऋषिकेश, वाराणसी, श्रीशैलम, विशाखापत्तनम, हैदराबाद और दक्षिण और उत्तर भारत के कई अन्य स्थानों में मंदिर और 72 ‘शाखा पीठम’ भी स्थापित है। धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ अन्न दान, गो (गाय) संरक्षण (संरक्षण और सम्मान), वन संरक्षण, वैदिक उपनिषद शिक्षा, मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं, पुस्तकालय, रक्तदान शिविर आदि जैसे धर्मार्थ प्रयास भी शारदा पीठ की ओर से किये जाते है।