Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

लोनिवि की लंबित सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए: विधानसभा अध्यक्ष

ऋषिकेश, न्यूज़ आई। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के सचिव आरके सुधांशु को निर्देशित करते हुए कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग से जो भी लंबित सड़क मार्ग है उसे शीघ्र पूरा किया जाए। अग्रवाल ने कहा है कि जिन सड़क मार्गो की अभी तक वित्तीय स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है उन्हें शीघ्र स्वीकृत प्रदान की जाएं अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के सचिव आरके सुधांशु से कहा है कि मोटर मार्ग किसी भी क्षेत्र की जीवन रेखा होती है उसे सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित करना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य होता है।
उन्होंने कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अनेक आंतरिक सड़क मार्गो पर कार्य चल रहा है परंतु अभी भी अनेक ऐसे क्षेत्र है जहां पर सड़क मार्गों का डामरीकरण होना है। श्री अग्रवाल ने कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के डामरीकरण के लिए शेष रहे सड़क मार्गो का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। लोक निर्माण विभाग के सचिव आरके सुधांशु ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को आश्वस्त करते हुए कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के जो भी सड़क मार्ग डामरीकरण के लिए रह गए हैं उनका कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा।