Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

देहरादून, न्यूज़ आई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देहरादून महानगर महिला मोर्चा के तत्वाधान में रायुपर रोड स्थित मित्तल वैडिंग पॉइंट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कोरोना वारियर्स व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा विधायक यमकेश्वर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि महिलाएँ अपनी योग्यता हर क्षेत्र में साबित कर रही हैं। महिला सशक्तिकरण के बिना देश व समाज में नारी को वह स्थान नहीं मिल सकता, जिसकी वह हमेशा से हकदार रही है। महिला सशक्तिकरण के बिना वह सदियों पुरानी परम्पराओ से लोहा नहीं ले सकती। बन्धनों से मुक्त होकर ही अपने निर्णय खुद ले सकती।
रितु ने बोला कि महिला दो परिवार को शिक्षित करती है नारी जब अपने ऊपर थोपी हुई बेड़ियों एवं कड़ियों को तोड़ने लगेगी, तो विश्व की कोई शक्ति उसे आत्मनिर्भर होने से नहीं रोक पाएगी। उन्होंने ने कहा कि वर्तमान में में नारी ने रुढ़िवादी बेड़ियों को तोड़ना शुरू कर दिया है। यह एक सुखद संकेत है। लोगों की सोच बदल रही है, फिर भी इस दिशा में और भी प्रयास करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की संयोजिका एवं महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट ने कहा कि अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोरोना वरियर्स आंगनबाडी, पुलिस, नर्सेज, आशा कार्यकर्ता समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया गया है। रितु ने कहा भले ही आज के समाज में भारतीय महिलाएँ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर, वकील आदि बन चुकी हो, लेकिन फिर भी काफी सारी महिलाओं को आज भी सहयोग और सहायता की आवश्यकता है। उन्हें शिक्षा, और आजादी पूर्वक कार्य करने, सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित कार्य और सामाजिक आजादी में अभी भी और सहयोग की आवश्यकता है। महिला सशक्तिकरण का यह कार्य काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत की सामाजिक-आर्थिक प्रगति उसके महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक प्रगति पर ही निर्भर करती है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा अनु कक्कड़, मसूरी विधायक गणेश जोशी, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, राजपुर विधायक खजान दास, राज्यमंत्री राजकुमार पोहित कार्यक्रम में उपस्थित रहे।