Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गाँव पंचूर पहुँचे। यहाँ उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में प्रतिभाग किया
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश
  • पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का संकल्प लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की जनाक्रोश रैली, प्रीतम सिंह ने बनाई रणनीति

देहरादून, न्यूज़ आई। कांग्रेस पार्टी जन आक्रोश रैली के माध्यम से उत्तराखंड की जनता के बीच जाएगी। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में जन आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। उधर, गदरपुर में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से नाराज कांग्रेसियों ने गदरपुर क्षेत्र में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी बीजेपी पर आरोप लगाती रही है कि उसकी नीतियां जनविरोधी हैं। बेतहाशा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, ठप पड़े विकास, और किसान विरोधी होने का आरोप भी कांग्रेस बीजेपी पर लगाती रही है। इन्हीं विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेश भर में जन आक्रोश रैली निकाल रही है।
इसकी शुरुआत 14 मार्च को श्रीनगर गढ़वाल से की जाएगी. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि 14 मार्च को श्रीनगर गढ़वाल में तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता और आमजन महंगाई के खिलाफ जन आक्रोश रैली में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 21 मार्च को हल्द्वानी में रैली निकालकर महंगाई का विरोध किया जाएगा। इसी तरह 5 अप्रैल को उत्तरकाशी में कांग्रेस जन बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे हैं। प्रीतम सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। कमरतोड़ महंगाई की वजह से आम जनमानस का जीना दूभर हो गया है। केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी श्रीनगर से जन आक्रोश रैली की शुरुआत करने जा रही है। कांग्रेस का कहना है कि 25 मार्च को हल्द्वानी में रैली आयोजित की जाएगी। उसके बाद 5 अप्रैल को उत्तरकाशी में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसी तरह पिथौरागढ़, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, टिहरी, अल्मोड़ा में महंगाई समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर जन आक्रोश रैली निकाली जाएंगी। कांग्रेसियों का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन.गदरपुर में कांग्रेसियों ने निकाली अनोखी रैलीगदरपुर में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से नाराज कांग्रेसियों ने गदरपुर क्षेत्र में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। चलती बैलगाड़ी में मोटरसाइकिल लेकर हाथों में रसोई गैस सिलेंडर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। देश में लगातार पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते कीमतों से आम जनता परेशान है। जिसके चलते कांग्रेसियों ने देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।