Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड की पहली जियोथर्मल पॉलिसी को मिली मंजूरी

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई है. कैबिनेट बैठक में तमाम महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है, जिसके तहत पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) के तहत प्रदेश के बी ग्रेड के पुलों को ए ग्रेड में अपग्रेड किए जाने को लेकर करोड़ों रुपए की परियोजना को मंजूरी दी गई है. इसके साथ ही प्रदेश की पहली जियोथर्मल पॉलिसी को मंजूरी मिल गई है.

यही नहीं, सतर्कता (Vigilance) विभाग को और मजबूत किए जाने को लेकर ढांचे में संशोधन किया गया है. Vigilance विभाग ने 20 नए पद बढ़ाए जाएंगे. इस तरह Vigilance विभाग में पदों की संख्या 132 से बढ़कर 152 हो जाएगी.

कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण प्रस्ताव:

  • प्रदेश में मौजूद पुलों के वाहन क्षमता को बढ़ाने से संबंधित अध्ययन के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट को मिली मंजूरी.
  • सतर्कता विभाग के संशोधित ढांचे को मिली मंजूरी, 20 नए पद बढ़ाए जाने पर मिली मंजूरी. पदों की संख्या 132 से बढ़ाकर 152 की गई.
  • इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सूचीबद्घ कंपनियों को सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित सेवाओं और सामग्री की आपूर्ति के लिए राज्य में सूचीबद्ध करने का निर्णय लिया गया.
  • उत्तराखंड राज्य खनिज अन्वेषण न्यास, 2025 को प्रख्यापित किए जाने को मिली मंजूरी.
  • उत्तराखंड जिला खनिज फाउंडेशन न्यास, 2025 को प्रख्यापित किए जाने को मिली मंजूरी.
  • उत्तराखंड की पहली जियोथर्मल एनर्जी पॉलिसी 2025 को मिली मंजूरी.
  • राज्य कर विभाग में डिजिटल फॉरेंसिंक लेबोरेटरी की स्थापना को मिली मंजूरी.
  • उत्तराखंड के वित्त सेवा संवर्ग के पुनर्गठन को मिली मंजूरी.
  • पुत्र या पौत्र के बालिग (20 साल) होने पर भी दिव्यांगजनों को मिलती रहेगी दिव्यांग पेंशन.