Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा सीट से करना पड़ा हार का सामना

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में बीजेपी प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रही है, लेकिन राज्य से सियासी चुनाव में बड़ा उलटफेर हो गया है. राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही अपनी सीट नहीं बचा सके हैं.  पुष्कर सिंह धामी  को खटीमा सीट से हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें 6951 मतों से हार मिली है. पुष्कर सिंह धामी को सिर्फ 33175 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 40175 वोट मिले.  अब तक आए चुनाव के रुझान और परिणाम में भारतीय जनता पार्टी 49 सीटों पर बढ़त है, जिसमें कुछ सीटों का चुनाव परिणाम घोषित हो चुका है. राज्य में बीजेपी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है.