Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

यूपी में जीत के बाद सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की अधिकतर सीटों पर नतीजे घोषित हो चुके हैं. ऐसे में अब स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनने जा रही है. लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर जोरदार होली मनाई गई और सीएम योगी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त किया है.  योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि मैं इस अवसर पर पीएम मोदी, जेपी नड्डा के साथ साथ बीजेपी के सभी नेताओं को धन्यवाद कहता हूं. उन्होंने कहा कि यूपी में देश की सबसे बड़ी आबादी है. इसलिए यहां पर देश और दुनिया की निगाहें लगी हुई थीं. ऐसे में निषाद पार्टी और अपना दल (S) के साथ हमने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है. उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में भी इतने बड़े राज्य में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराए इसके लिए चुनाव आयोग का आभार.

सीएम योगी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने 5 साल में UP सुरक्षा का माहौल बनाया, गरीब जनता को कई योजनाओं का लाभ पहुंचाया ये इसी का परिणाम है कि जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया. इस संबोधन के दौरान लखनऊ में पार्टी कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य और सहयोगी दल निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी मौजूद हैं.