Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

धामी सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

देहरादून, न्यूज़ आई : धामी सरकार ने देर रात एक और बड़े प्रशासनिक फेरबदल को अंजाम दिया है। दो आईएएस अफसर व 50 पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। शासन में अपर सचिव शहरी विकास पद पर तैनात नवनीत पांडेय को चंपावत का जिलाधिकारी बना दिया गया है। वहीं शासन ने कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर भी इधर से उधर किए हैं। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने इस संबंध में देर रात  आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशों के मुताबिक, एडीएम हरिद्वार वीर सिंह बुदियाल को एडीएम रुद्रप्रयाग, एडीएम रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी संभाल रहे दीपेंद्र सिंह नेगी को एडीएम हरिद्वार, एडीएम नैनीताल अशोक कुमार जोशी को एडीएम ऊधमसिंह नगर, राजस्व परिषद देहरादून में संबंध किए गए शिवकुमार बरनवाल को एडीएम पिथौरागढ़, एडीएम पिथौरागढ़ फिंचाराम को एडीएम नैनीताल के पद पर स्थानांतरित किया गया है।