Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने सीएम धामी से की भेंट

देहरादून, न्यूज़ आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के नेतृत्व में आये बाजपुर के किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों की भूमि के नियमितीकरण में हो रही परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसानों के व्यापक हित में इस पूरे मामले का समयबद्धता के साथ समाधान करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, सचिव राजस्व सुशील कुमार, सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद राजीव रौतेला, हरवीर बरार, कुलवीर सिंह, सुमन सूद, करन शर्मा, कर्म सिंह आदि उपस्थित थे।