Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में बार एसोसिएशन देहरादून के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।
  • राज्य के सभी 13 जनपदों में 80 से अधिक स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल
  • मुख्य सचिव ने भूकंप पर आधारित मॉक ड्रिल का किया निरीक्षण
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए सभी को जनजाति गौरव दिवस की बधाई दी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजाति गौरव दिवस समारोह का शुभारम्भ किया

एम्स ऋषिकेश में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत का निधन

देहरादून,न्यूज़ आई। पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत का रविवार को निधन हो गया। उनका एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा था।
शनिवार रात को उन्हें फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। रविवार रात उनकी हालत अचानक और बिगड़ गई। रात करीब 8.45 बजे उनका निधन हो गया। शनिवार को जब उन्हें लाया गया था तो उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव थी। लेकिन एम्स में उनकी दोबारा कोरोना की जांच की गई, जिसमें वे संक्रमित पाए गए थे। उनके निधन की खबर सुनते ही प्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। बची सिंह रावत के निधन पर सीएम तीरथ सिंह रावत समेत विभिन्न नेताओं ने शोक जताया। सांसद अजय भट्ट ने बचदा के निधन पर गहरा दुख जताते हुए इसे राज्य के लिए एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा कि बची सिंह ने कई दशकों तक उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। हमने उनके बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भाजपा उनके परिवार के साथ खड़ी है। उत्तराखंड की राजनीति में बचदा हमेशा याद किए जाएंगे।