Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

मुख्यमंत्री ने किया पिथौरागढ़ में शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ

पिथौरागढ़/देहरादून, न्यूज़ आई: अपने तीन दिवसीय जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिला मुख्यालय के देव सिंह मैदान में आयोजित शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए, जनपद के विकास हेतु कुल 34384.65 (तीन सौ तैतालिस करोड़ चौरासी लाख, पैंसठ हजार) ’की कुल 126 योजनाओं, कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मा0 पेयजल मंत्री उत्तराखंड सरकार बिशन सिंह चुफाल, विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, विधायक गंगोलीहाट मीना गंगोला, अध्यक्ष नगरपालिका राजेन्द्र रावत,अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मनोज सामंत,रेलवे बोर्ड की सदस्य गीता ठाकुर,जिला प्रभारी भाजपा कैलाश शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र वल्दिया,राकेश देवलाल,महिमन कन्याल,बी एल जोशी जिलाध्यक्ष भाजपा महामण्डलेश्वर विरेंद्रानंद महाराज,आयुक्त कुमाऊं सुशील कुमार,आई जी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक, स्थानीय नागरिक,संस्कृति कर्मी,स्कूलों के बच्चे आदि उपस्थित रहे।