Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभर में हुई अतिवृष्टि की समीक्षा के बाद मसूरी रोड एवं किमाड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून भी इस वक्त कुदरत के कहर से जूझ रही है. देहरादून शहर समेत आसपास के इलाकों में 15-16 सितंबर की रात को भयकर तबाही हुई थी. देहरादून-मसूरी मार्ग पर शिव मंदिर से आगे पड़ने वाला पुल भी टूट गया था. हालांकि, वहां पर बेली ब्रिज बनाकर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू की गई है. जिसके बाद मसूरी में फंसे दो हजार पर्यटकों को निकाला गया है. वहीं आज सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी मसूरी के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया.

इसके अलावा सीएम धामी ने मसूरी-देहरादून को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया और प्रशासन, आपदा प्रबंधन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की. प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. इस दौरान सीएम धामी ने आपदा पीड़ितों से भी बात की. उन्होंने आपदा प्रभावितों को भरोसा दिया कि सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी.

मुख्यमंत्री श्री धामी ने निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन को शीघ्र सामान्य करने के लिए सभी संबंधित विभाग युद्धस्तर पर कार्य करें। सभी प्रभावित परिवारों को आपदा मानकों के अनुसार त्वरित आर्थिक सहायता एवं मूलभूत सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएं। निरंतर हो रही वर्षा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में आवागमन अवरुद्ध हुआ है, वहाँ प्राथमिकता के आधार पर वैकल्पिक मार्ग एवं राहत शिविर स्थापित किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में पूरी संवेदनशीलता के साथ आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है और प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन को जल्द से जल्द सामान्य बनाने के लिए सभी संभव प्रयास किये जा रहे हैं।