Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

टपकेश्वर महादेव मंदिर की बदली तस्वीर, सीएम धामी ने किया जलाभिषेक

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. क्योंकि इस भारी बारिश की वजह से प्रदेश के तमाम हिस्सों में आपदा के हालात बने हुए हैं. इसी क्रम में बीते 15 सितंबर देर रात हुई भारी बारिश ने देहरादून में बड़ी तबाही मचाई है. क्योंकि, इस भारी बारिश के कारण सहस्त्रधारा, मालदेवता, प्रेमनगर, टपकेश्वर मंदिर समेत तमाम क्षेत्रों में आपदा की स्थिति बनी हुई है. टपकेश्वर महादेव मंदिर भी इससे अछूता नहीं रहा, लेकिन मात्र एक दिन में तमाम समूहों और जनता ने मिलकर मंदिर की तस्वीर बदल दी है.

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। अतिवृष्टि के कारण मंदिर के अंदर जलभराव के साथ ही मलबा आ गया था, मलबा हटाने का कार्य अब पूर्ण हो चुका है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की।निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में  जलाभिषेक कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।