Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

हल्द्वानी नन्हीं परी गैंगरेप मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करेगी धामी सरकार

देहरादून, न्यूज़ आई : हल्द्वानी में घटित ‘नन्हीं परी’ गैंगरेप और मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. उत्तराखंड सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक पुनर्विचार याचिका दायर करेगी. सरकार की तरफ से बताया गया कि साल 2014 में काठगोदाम में पिथौरागढ़ की सात साल की बच्ची के साथ हुए क्रूर बलात्कार के मामले में एक आरोपी को बरी करने के अपने आदेश पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया जाएगा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने का निर्देश जारी किया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेटियों के खिलाफ अत्याचार करने वालों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. बता दें कि, नन्हीं परी मामले में आरोपी को निचली अदालत और उच्च न्यायालय ने दोषी ठहराया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसे बरी कर दिया.

आरोपी को बरी किए जाने का संज्ञान लेते हुए सीएम धामी ने न्याय विभाग को सुप्रीम कोर्ट में एक पुनर्विचार याचिका दायर करने का निर्देश दिया है, जिसमें फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया गया है. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले को पूरी ताकत से लड़ेगी और अपनी सर्वश्रेष्ठ कानूनी टीम तैनात करेगी.