Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

उत्तराखण्ड की रजत जयंती के मौके पर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित हुआ दो दिवसीय समारोह

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव के तहत ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले को 142.25 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें 43.63 करोड़ की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण और 98.62 करोड़ रुपये की 33 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। साथ ही कहा कि चौखुटिया, घनसाली और ज्योतिर्मठ को उड़ान योजना से जोड़ने और भराड़ीसैंण के आस पास स्मार्ट सिटी बनाए जाने के प्रयास किए जाएंगे। भराड़ीसैंण विस परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं श्रद्धाजंलि कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही राज्य आंदोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सोमवार को निर्धारित समय पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भराड़ीसैंण हेलीपैड पहुंचे। जिसके बाद विस परिसर में रैतिक परेड की सलामी ली। स्वागत एवं अन्य कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन सीएम ने राज्य आंदोलन के शहीदों, आंदोलनकारियों, सैनिकों, पुलिस कर्मियों को नमन किया। अपने बीस मिनट के संबोधन में सीएम ने प्रदेश में जीडीपी की बढ़ोतरी से लेकर थूक जेहाद, लैंड जेहाद, बेरोजगारी को दूर करने, यूसीसी से लेकर भूकानून, नकल अध्यादेश लेकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की सरकार की कार्रवाई एवं उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री के लोकल टू ग्लोबल के फार्मूले को राज्य आगे बढ़ा रहा है।