Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

चुनाव में बुरी तरह से हार रही है भाजपा: गणेश गोदियाल

देहरादून, न्यूज़ आई। उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022 में पोस्टल और सर्विस वोटर में धांधली का आरोप लगा रही कांग्रेस ने हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी भी कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि यदि चुनाव आयोग ने संदिग्ध पोस्टल और सर्विस बैलेट की जांच और कार्रवाई न की तो सभी विकल्प खुले हुए हैं।
रविवार को राजीव भवन में मीडिया कर्मियों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी ने पेास्टल बैलेट को लेकर गंभीर सवाल उठाए। गोदियाल ने कहा कि खुद उनके विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलेट में गड़बड़िया सामने आ रही है। करीब तीन साल पहले सेना से रिटायर हो चुके व्यक्ति के पोस्टल बैलेट आने के वो खुद भी गवाह हैं।
कम से कम 300 ऐसे पोस्टल बैलेट हैं, जो शक के दायरे में हैं। भंडारी ने कहा कि बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में भी 50 से ज्यादा ऐसे मामले उनकी जानकारी में आए हैं। पोस्टल बैलेट की यह विसंगति बेहद चिंताजनक है। गोदियाल ने कहा कि इस मामले में चुनाव आयेाग को कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है।दिवंगत, रिटायर कार्मिकों के पोस्टल बैलेट को निरस्त करने का अनुरोध किया गया है। यदि ऐसा नहीं होता तो कांग्रेस कानूनी लड़ाई लड़ेगी। हाईकोर्ट में इसके खिलाफ रिट की जाएगी। दावा किया है कि चुनाव में भाजपा बुरी तरह से हार रही है। गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।