Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह , जीएमवीएन की बुकिंग सात करोड़ पार

देहरादून, न्यूज़ आई : पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। जीएमवीएन के गेस्ट हाउस के लिए अब तक 7,85,85,579 ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन पंजीकरण, मोबाइल एप से पंजीकरण के साथ-साथ इस वर्ष आधार नंबर से भी पंजीकरण की सुविधा प्रदान की गई है। ऑफलाइन पंजीकरण 28 अप्रैल 2025 से शुरू कर दिए गए हैं। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं में अभी तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन काउंटरों के माध्यम से कुल 22,67,190 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। मंत्री महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा में सुरक्षा और ट्रैफिक पर नजर रखने के लिए 18 ड्रोन सक्रिय हैं। इसके अलावा 2000 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। यात्रा मार्ग पर 15 सुपर जोन, 136 पार्किंग और 56 होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। यातायात का ज्यादा प्रेशर देखते हुए होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं को रोका जाएगा और यहीं पर उन्हें सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।