Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्डस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या “उद्गम“ में किया प्रतिभाग

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा निदेशालय तपोवन रोड ननूरखेड़ा, देहरादून में  होमगार्डस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या “उद्गम“ में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि इस वर्ष होमगार्डस स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाया गया है, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार होमगार्डस के जवानों को हर प्रकार का सहयोग देने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश में होमगार्ड्स के जवान हमेशा समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाने हेतु तत्पर रहते हैं। मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक संध्या में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को भी बधाई दी।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा श्री केवल खुराना, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड श्री अमिताभ श्रीवास्तव, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।