Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

राज्य में कार्यरत निगम-निकाय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात

देहरादून, न्यूज़ आई : राज्य में कार्यरत निगम-निकाय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात मिल गई है। शुक्रवार को सचिव वित्त वी षणमुगम ने इसका आदेश जारी कर दिया। इसका लाभ पांचवें व छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा। जारी आदेश के मुताबिक, छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 230 प्रतिशत से बढ़ाकर 239 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी प्रकार पांचवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 427 से बढ़ाकर 443 प्रतिशत कर दिया गया है। यह दरें एक जनवरी से लागू मानी जाएंगी। ऐसे पेंशनर जो सातवें वेतनमान के दायरे में नहीं आते बल्कि पांचवें या छठे वेतनमान के तहत आते हैं उनका महंगाई भत्ता भी 427 से बढ़ाकर 443 प्रतिशत कर दिया गया है। उधर, सातवें वेतनमान वाले हजारों कर्मचारियों को अब महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत होने का इंतजार है। इस संबंध में निगम, निकायों के कर्मचारी लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं।