Breaking News
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान ने रचा नया कीर्तिमान – मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में एक ही दिन में 7,876 नागरिकों तक पहुंची सरकार
  • उत्तराखंड समान नागरिक संहिता बनी तकनीकी उत्कृष्टता का मॉडल
  • यूसीसी का एक साल, एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध यूसीसी सेवाएं
  • देवभूमि की अस्मिता, सुरक्षा और विकास से कोई समझौता नहीं- सीएम धामी
  • उत्तरायणी कौथिग बना ‘वोकल फॉर लोकल’ और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की सशक्त मिसाल- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

IND vs SA: पहली पारी में टीम इंडिया 327 रनों पर ऑल आउट

सेंचुरियन: सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के साथ चल रहे मैच की पहली पारी में टीम इंडिया 327 रनों पर ऑल आउट हो गई. भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 272 रन बना लिए थे. इसके बाद दूसरे दिन खेल बारिश की वजह से नहीं हो सका. अब तीसरे दिन टीम इंडिया ज्यादा रन नहीं बना सकी. भारत के लिए लोकेश राहुल 123 रन बनाकर आउट हुए. तीसरे दिन अजिंक्य रहाणे 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इनके बाद कोई भी खिलाड़ी पारी को संभाल नहीं सका. रहाणे के बाद पंत महज 8 रन बनाकर आउट हो गए. ऋषभ पंत ने महज 13 गेंदें खेलीं और 8 रन बनाकर आउट हो गए. रविचंद्रन अश्विन 4 रन, शार्दुल ठाकुर 4 रन और मोहम्मद शमी 8 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए. दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एंगिडी और कगीसो रबाडा ने खतरनाक गेंदबाजी की. एंगिडी ने 24 ओवरों में 71 रन देकर 6 विकेट झटके. इस दौरान उन्होंने 5 मेडन ओवर निकाले. वहीं रबाडा ने 26 ओवरों में 72 रन देकर 3 विकेट लिए.