Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

सेंचुरियन टेस्ट के लिए तैयार टीम इंडिया, रोहित-विराट की होगी वापसी

(स्पोर्ट्स डेस्क): भारतीय क्रिकेट टीम 26 दिसंबर यानी मंगलवार से सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी. इसके लिए सभी खिलाड़ी जमकर तैयारियों में जुटे हैं. इस मैच से कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर वापसी करेंगे.  रोहित शर्मा बतौर कप्तान टीम में वापसी करेंगे. वह वनडे वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट से ब्रेक पर हैं. उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने वनडे विश्व कप खेला लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार झेलनी पड़ी. वहीं, विराट और जसप्रीत बुमराह भी टेस्ट सीरीज से टीम में वापसी करेंगे. शमी चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाएंगे.