Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

अश्विन 500 टेस्ट विकेट लेने वाला बनेंगे 9वें गेंदबाज

(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर से होनी है. इस टेस्ट सीरीज में लंबे आराम के बाद रोहित शर्मा कप्तानी करते नजर आएंगे. वहीं, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह भी रेस्ट के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं. टीम इंडिया के बेहतरीन स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए यह सीरीज खास है, क्योंकि वह अपना नाम दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में शुमार करने से कुछ विकेट दूर हैं. टेस्ट क्रिकेट के मौजूदा समय में बेस्ट स्पिनर्स में शुमार अश्विन साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में एक बड़ी उपलब्धि पर नजर गढ़ाकर बैठे होंगे. वह 500 टेस्ट विकेट पूरे करने से मात्र 11 विकेट दूर हैं. रेड बॉल क्रिकेट में अपने दमदार प्रदर्शन के लिए मशहूर यह ऑफ स्पिनर पहले टेस्ट मैच में ही यह कमाल कर सकता है. हालांकि, देखने वाली बात यह होगी कि वह पेसर्स की मददगार पिच पर प्लेइंग-11 में शामिल होते हैं या नहीं. अश्विन अब तक वह 94 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और 489 विकेट चटकाने में कामयाब हुए हैं.  11 विकेट लेते ही अश्विन भारतीय क्रिकेट इतिहास के 500 या इससे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे. इससे पहले यह कमाल दिग्गज स्पिनर रहे अनिल कुंबले कर चुके हैं. वह भारत के लिए 132 टेस्ट मैच खेलते हुए 619 विकेट लेने में कामयाब रहे. टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए अनिल कुंबले सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. वहीं, टॉप विकेट टेकर्स में वह चौथे नंबर पर आते हैं.