Breaking News
  • यात्रा मार्ग पर बड़े स्तर पर सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था
  • पूरे प्रदेश में लागू होगी “मनी बैक” प्लास्टिक योजना
  • सीएम धामी के सख्त निर्देश—कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • चारधाम यात्रा 2026 को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का ऐतिहासिक पहल
  • गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना

भारत ने दर्ज की शानदार जीत, इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट महज 2 दिन के अंदर खत्म हो गया. इसके साथ ही मेजबान टीम ने 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल की. भारत को दूसरी पारी में जीत के लिए 49 रनों के लक्ष्य मिला था जिसे उन्होंने महज 7.4 ओवर में पूरा कर लिया. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को फतह दिला दी.
भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल ने पहली पारी में 38 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए और इंग्लैंड टीम के पसीने छुड़ा दिए. ये उनके टेस्ट करियर की बेस्ट बॉलिंग फिगर है. वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 32 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. इस तरह उन्होंने इस मैच में 11 विकेट पूरे किए.
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 112 रन बनाए. जिसमें जैक क्राउली ने सबसे ज्यादा बनाते हुए 53 रन की पारी खेली. वहीं दूसरी पारी में पूरी इंग्लिश टीम 81 पर ऑल आउट हो गई, जिसमें मेहमान टीम के 4 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए.