Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

देश और विदेशों में रोड शो के जरिये उद्यमियों को उत्तराखंड में निवेश के लिए आकर्षित किया जाएगा

देहरादून, न्यूज़ आई : दिसंबर माह में प्रस्तावित निवेशक सम्मेलन में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्रदेश सरकार देश से पहले विदेश में रोड शो करेगी। ये रोड शो संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और खाड़ी देशों में किए जाएंगे।मुख्यमंत्री के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक, सीएम धामी के हाल ही में नई दिल्ली के दौरे में निवेशकों से चर्चा काफी सकारात्मक रही है। उद्योगों से जुड़े से संगठनों के प्रतिनिधि निवेशक सम्मेलन को लेकर उत्साहित हैं। देश और विदेशों में रोड शो के जरिये उद्यमियों को उत्तराखंड में निवेश के लिए आकर्षित किया जाएगा। इसकी शुरुआत नई दिल्ली में 14 सितंबर से कर्टेन रेजर के रूप में होगी। 15 सितंबर को एंबेसडर मीट का आयोजन होगा।