Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

सीएम धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट जिम कार्बेट ट्रेल की स्थापना कोमिली हरी झंडी

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले वर्ष वन्य प्राणी सप्ताह के अवसर पर राज्य में जिम कार्बेट ट्रेल की स्थापना की घोषणा की थी। बाद में यह प्रस्ताव राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में रखा गया, जिसे हरी झंडी दे दी गई। तय योजना के अनुसार राज्य में प्रसिद्ध शिकारी जिम कार्बेट के जीवन से जुड़े विभिन्न स्थानों पर विशेष पट्टिका का निर्माण किया जाएगा। ट्रैक मार्गों का जीर्णोद्धार कराने के साथ ही होम स्टे को बढ़ावा दिया जाएगा और नेचर गाइड तैयार किए जाएंगे। हाल में हुई राज्य वन्यजीव बोर्ड की 19 वीं बैठक में भी इस विषय पर विमर्श हुआ था। वन्यजीव बोर्ड के सदस्य सचिव एवं राज्य के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डा समीर सिन्हा के अनुसार पर्यटन विभाग ने एजेंसी चिह्नित कर ली है, जो जल्द ही कार्बेट ट्रेल की स्थापना के दृष्टिगत संबंधित स्थलों के लिए कार्ययोजना तैयार करेगी। प्रयास ये है कि जल्द से जल्द राज्य में यह ट्रेल विकसित कर दी जाए।