Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी, कांवड़ मेले की तैयारियों की समीक्षा की

हरिद्वार/देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में आगामी 11 जुलाई से कांवड़ मेला शुरू होने जा रहा है. कांवड़ मेले को लेकर सरकार, शासन-प्रशासन और पुलिस काफी गंभीर हैं. बीते लंबे समय से प्रशासन और पुलिस कांवड़ मेले की तैयारियों में जुटी हुए हैं. वहीं आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हरिद्वार पहुंचे. इस दौरान सीएम धामी ने कांवड़ मेले और मानसून की तैयारियों की समीक्षा की.

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार का पूरा प्रयास चारधाम और कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा करवाना है. फिलहाल मौसम साफ है. हालांकि बीच-बीच में मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए यात्रा को रोका जा रहा है.

सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वागत करती है. शिव भक्त यात्रा का सुखद अनुभव लेकर जाये, उनके लिए सरकार ने अच्छी व्यवस्था की है. सीएम ने बताया कि उन्होंने खुद सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक की. उनका प्रयास है कि कांवड़ यात्रा दिव्य और भव्य हो. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने अब तक के कार्यकाल को किस तरह के देखते हैं. इस सवाल के जवाब में सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्ग दर्शन में उनकी सरकार ने अनेक विकास के काम किए हैं. नवाचार को आगे बढ़ाया है. आगे भी इसे जारी रखने का प्रयास रहेगा. वहीं पहलगाम आतंकी हमले से सबक लेते हुए सरकार की तरफ से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. केंद्र से भी कांवड़ मेले के लिए फोर्स मांगी गई है.