Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

भाजपा ने पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए समर्थित प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की

देहरादून, न्यूज़ आई : भाजपा ने बुधवार को देर रात त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए समर्थित प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।  प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रत्याशियों की सूची के लिए संभावित नामों पर विचार हो चुका है और अब चरणबद्ध ढंग से नाम घोषित किए जा रहे हैं। इस बीच प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में भट्ट ने कहा कि पांच जुलाई से पहले पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा चरणबद्ध ढंग से हो जाएगी। जिला पंचायत ही नहीं पार्टी ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत समिति के चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाएगी। पार्टी के सभी विधायक व जनप्रतिनिधि पंचायत चुनाव में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।