Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

स्वदेशी उत्पादों व महिला उद्यमिता के बढ़ावे से मातृशक्ति के हुनर को मिल रही नई पहचान : कुसुम कण्डवाल

देहरादून, न्यूज़ आई : आज आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित होटल प्राची में आयोजित महिला सम्मेलन में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया और महिलाओं को संबोधित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति नए उत्तराखण्ड और नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

सम्मेलन के दौरान महिलाओं द्वारा लगाए गए स्वदेशी उत्पादों के स्टालों का निरीक्षण किया गया। आयोग की अध्यक्ष ने उत्पादों की गुणवत्ता और महिलाओं की लगन की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने महिलाओं को कानूनी अधिकारों, सुरक्षा कानूनों, घरेलू हिंसा निरोधक अधिनियम, हेल्पलाइन तथा आयोग द्वारा उपलब्ध सहायता के बारे में जागरूक किया और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया।

सम्मेलन में वक्ताओं द्वारा स्वदेशी और वोकल फ़ॉर लोकल केंद्रित योजनाओं पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। कौशल विकास, स्व-रोज़गार, समूह सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चाएं हुईं।
महिला उद्यमियों की उपलब्धियों ने उपस्थित मातृशक्ति को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला प्रभारी नेहा शर्मा, जिला महामंत्री महिला मोर्चा बीना असवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुषमा रावत, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा बीना गैरौला सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।