Breaking News
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई
  • नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन: मुख्यमंत्री
  • पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री

1.65 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका: सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रत्येक विकासखंड में एक-एक आदर्श गांव विकसित किया जाएगा। इन गांवों में मूलभूत सुविधाओं के साथ ही सभी परिवारों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग की गेम चेंजर योजना की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा, 2030 तक हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड का टर्न ओवर 100 करोड़ रुपये पहुंचाने का लक्ष्य तय कर उत्पादों की यूनिटी मॉल के माध्यम से विपणन की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार उपलब्ध कराने के लिए ठोस रणनीति बनाकर काम करें। उत्पादों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

1.65 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका
ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के संसाधन बढ़ाने के साथ ही रिवर्स पलायन करने वाले लोगों को हर संभव प्रोत्साहन देने की जरूरत है। योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए डोर स्टेप डिलीवरी सिस्टम को मजबूत किया जाए। स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए ग्रोथ सेंटर को कौशल विकास से जोड़ा जाए। सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा द्वारा ने गेम चेंजर योजनाओं का प्रस्तुतिकरण दिया। बताया अब तक 1.65 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है।